पीलीभीत

Pilibhit News: सजातीय प्रतिभाशाली छात्रों का किया अभिनंदन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 02 Jul 2023 11:53 PM IST

Homogeneous talented students felicitated

प्रतिभा सम्मान समारोह में महिला को सम्मानित करते अतिथि।

पीलीभीत। मैथिल ब्राह्मण कल्याण समिति के तत्वावधान में शहर के एक बरातघर में सजातीय प्रतिभाशाली हाईस्कूल के 29, इंटरमीडिएट के 21 व उच्च शिक्षा में पीएचडी से तीन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्तिपत्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 80 वर्ष और इससे अधिक आयु के वरिष्ठ जनों को माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में साहित्य प्रेमी और पांडित्य का काम करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं पंचांग के साथ अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सजातीय शासकीय अधिवक्ताओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भूदेव शास्त्री एवं केएल शर्मा मौजूद रहे। डॉ. भूदेव शास्त्री ने ब्राह्मणत्व पर जोर देते हुए अपने दायित्व और शिक्षा संस्कार पर विचार रखे। केएल शर्मा ने समाज के उत्थान व विकास के लिए समाज को जागरूक करने की बात कही। कार्यक्रम में रामदेव शास्त्री, महेंद्र शर्मा, सर्वेश कुमार शर्मा, ओम शर्मा, प्रीतम राम शर्मा, प्रेमप्रकाश शर्मा, जयंती प्रसाद शर्मा, तेज बहादुर शर्मा, बाबूराम शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button