पीलीभीत

Pilibhit News: बीसलपुर, बिलसंडा में कहर बरपा रहा बुखार, नौ की जा चुकी जान

Connect News 24

Fever wreaking havoc in Bisalpur, Bilsanda, nine killed

गांव पसियापुर में बुखार की जांच करती स्वास्थ टीम । संवाद

पीलीभीत। जिले में बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू की पुष्टि तो नहीं कर रहा, लेकिन मलेरिया के लगातार केस मिल रहे हैं। बीसलपुर और बिलसंडा में हाल ही में बुखार से करीब नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें दो मौतें बीसलपुर और सात बिलसंडा में हुई हैं।

स्वास्थ्य विभाग इन्हें बुखार से होना नहीं मान रहा है। उसका कहना है कि दूसरी बीमारियों से इन लोगों की मौत हुई है। हालांकि सतर्कता बरतते हुए दोनों ही जगह रोजाना स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। बिलसंडा में 27 अगस्त से अब तक 153 मलेरिया के मरीज मिल हैं। जबकि बीसलपुर में भी 45 से ज्यादा मरीज बुखार के मिल चुके हैं।

बिलसंडा। सबसे पहले गांव बिलहारा के लोग बुखार की चपेट में आए थे। सूचना पर सीएमओ ने दो दिन गांव में आकर कैंप लगवाए। जांचें कराई और दवाइयां वितरित कराईं। अगस्त के आखिरी सप्ताह में इसी गांव में करीब सात लोगों मौत हो गई। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि बुखार से एक भी मौत नहीं हुई है, भी मौतें अन्य बीमारियों से हुईं हैं। सीएमओ यह दावा बिना किसी शव का पोस्टमार्टम कराए ही कर रहे हैं।

हालांकि इसके बाद से ही 27 अगस्त से लगातार गांव में कैंप लगाए जा रहे हैं। डीपीआरओ के आदेश पर गांव में साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मी का रोस्टर भी जारी कर दिया गया है। डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि बुखार का प्रकोप होने की आशंका वाले गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं। अभी तक 2116 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें 153 मलेरिया के मरीज मिले हैं। उन्हें दवाइयां दी गईं हैं।

बीसलपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी मोहल्ला ग्यासपुर में शिविर लगाकर 45 लोगों की जांच की। जांच में बुखार का कोई गंभीर रोगी नहीं पाया गया। मोहल्ला ग्यासपुर में एक सप्ताह पूर्व बुखार फैल गया था। बुखार की चपेट में आकर सगीर अहमद और रीना की मौत हो गई थी।

दो मौतें होने के बाद सक्रिय हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को मोहल्ले में शिविर लगाकर 35 बुखार पीड़ितों को दवाई दी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन फिर शिविर लगाकर 72 संदिग्ध लोगों की जांच की। इनमें 45 लोगों को मामूली बुखार पाया गया। टीम ने इन 45 लोगों के डेंगू और मलेरिया की जांच की। जांच में कोई गंभीर रोगी नहीं पाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि दूसरे दिन लगाए गए शिविर में 45 लोगों की जांच की गई।

गांव पसियापुर में बुखार की जांच करती स्वास्थ टीम । संवाद

गांव पसियापुर में बुखार की जांच करती स्वास्थ टीम । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button