शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: दहेज के लिए पीटने, घर से निकालने का आरोप
बंडा। थाना सिंधौली के गांव कटौली निवासी साक्षी सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व बंडा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी धीरेंद्र सिंह से हुई थी। ससुराल के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे और बाइक-चेन आदि की मांग करते थे।
पांच सितंबर को पति धीरेंद्र सिंह, सास मुन्नी देवी, ससुर सुरेंद्र, ननद, ननदोई उसके कमरे में घुस आए और मारपीट करने लगे। जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया। ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद