पीलीभीत

Pilibhit News: पूरनपुर में राजस्व निरीक्षक और वकीलों में मारपीट

Connect News 24

Fighting between revenue inspector and lawyers in Puranpur

पूरनपुर सीएचसी में भर्ती राजस्व निरीक्षक। संवाद

पूरनपुर। राजस्व निरीक्षक और वकीलों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। राजस्व निरीक्षक वली अहमद ने वकील पर साथियों के साथ कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज कर धक्का मुक्की करने, अभिलेख फाड़ने और आवास पर पहुंचकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। वहीं वकील रजनीश पांडेय का आरोप है कि तूदाबंदी के एक मामले में रुपये लेने के बाद भी राजस्व निरीक्षक ने काम नहीं किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना बृहस्पतिवार दोपहर 12:15 बजे की है। राजस्व निरीक्षक वली अहमद ने बताया कि सेहरामऊ उत्तरी थाने में शनिवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर एक शिकायती पत्र दिया गया था। इसे लेखपाल को निस्तारण के लिए दे दिया गया। आरोप है कि बृहस्पतिवार को वकील रजनीश पांडेय अपने साथियों के साथ उनके कार्यालय में आए और गालीगलौज कर धक्का मुक्की की। अभिलेख भी फाड़ डाले। उन्होंने कार्यालय से भागकर अपनी जान बचाई।

आरोप है कि राजस्व निरीक्षक के अपने आवास पर पहुंचने पर रजनीश छह साथियों के साथ वहां पहुंच गए और उनकी पिटाई की। जान से मारने की नियत से गला दबाया। राजस्व निरीक्षक ने साथियों और लेखपालों के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी।

इधर, वकील रजनीश पांडेय ने भी वकीलों के साथ कोतवाली पहुंचकर राजस्व निरीक्षक के खिलाफ तहरीर दी। उनका आरोप है कि एक तूदाबंदी के मामले में रुपये लेने के बाद भी राजस्व निरीक्षक ने काम नहीं किया। बृहस्पतिवार को मामले में पूछने पर पिटाई की और साथी वकील को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गालियां दी। पुलिस ने तीनों का मेडिकल कराया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि वकील और राजस्व निरीक्षक में विवाद हुआ है। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश की जा रही है।

000000

मेडिकल के बाद बिगड़ी राजस्व निरीक्षक की हालत

मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया। मेडिकल के बाद तहसील सभागार में पहुंचे राजस्व निरीक्षक की अचानक हालत खराब हो गई। एसडीएम की गाड़ी से बेहोशी की हालत में उनको सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि वह दिल के मरीज है। उनका ऑपरेशन भी हो चुका है।

0000000

तीनों को जिला अस्पताल किया गया रेफर

पूरनपुर सीएचसी के डॉ. राशिद ने बताया कि राजस्व निरीक्षक को जब मेडिकल के लिए लाया गया तब उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा था। बेहोशी की हालत में उन्हें सीएचसी लाया गया था। उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मेडिकल को आए दूसरे पक्ष के रजनीश पांडेय ने बाएं कंधे में तेज दर्द बताया। विकास भी सीने में तेज दर्द बता रहे थे। रजनीश और विकास को भी एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

00000

वर्जन-

राजस्व निरीक्षक और वकीलों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर पुलिस को दी गई है। राजस्व निरीक्षक पहले से ही दिल के मरीज हैं। घटना के बाद उनकी हालत अचानक खराब हो गई। सीएचसी से उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। – राजेश कुमार शुक्ला, एसडीएम

पूरनपुर सीएचसी में भर्ती राजस्व निरीक्षक। संवाद

पूरनपुर सीएचसी में भर्ती राजस्व निरीक्षक। संवाद

पूरनपुर सीएचसी में भर्ती राजस्व निरीक्षक। संवाद

पूरनपुर सीएचसी में भर्ती राजस्व निरीक्षक। संवाद

पूरनपुर सीएचसी में भर्ती राजस्व निरीक्षक। संवाद

पूरनपुर सीएचसी में भर्ती राजस्व निरीक्षक। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button