पीलीभीत

Pilibhit News: बरातघर में डीजे पर डांस को लेकर दो युवकों में मारपीट

Connect News 24

बीसलपुर। मोहल्ला दुबे के एक बरातघर में शनिवार रात चल रहे नामकरण संस्कार की दावत में डीजे पर डांस करते वक्त दो युवकों में मारपीट हो गई। इससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई।

शनिवार रात एक बरातघर में नवजात शिशु के नामकरण संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था। रात लगभग दस बजे कार्यक्रम में चल रहे डीजे पर डांस करने को लेकर दो युवकों में मारपीट होने लगी। झगड़े में कुछ मेज कुर्सिंयां भी गिर गईं। खाना भी गिर गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। मारपीट के बाद घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। इस मामले में अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button