Pilibhit News: छात्रों के दो गुटों में मारपीट
पूरनपुर। डिग्री कॉलेज के गेट पर छात्रोंं के दो गुट भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। इससे अन्य विद्यार्थियों में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर छात्र खिसक लिए। घटनास्थल के समीप खड़े एक युवक को पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।
बंडा रोड स्थित एक डिगी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के दो छात्रों में विवाद हो गया। विवाद पर दोनों छात्रों ने इसकी सूचना मोबाइल पर अपने परिचित युवकों को देकर कॉलेज गेट पर बुला लिया।
कॉलेज गेट पर छात्रों के दोनों गुट भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। इससे अन्य छात्रों में खलबली मच गई। सूचना पर नगर चौकी इंंचार्ज प्रद्युम्मन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों गुटों के छात्र भाग गए। नगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि मारपीट नहीं छात्रों में कहासुनी हुई थी। संवाद