पीलीभीत

Pilibhit News: पहले शादी से किया इंकार, फिर कोल्ड ड्रिंक में दे दिया जहर

Connect News 24

बिलसंडा। बहन के यहां ससुराल गई छोटी बहन को गांव में ही रहने वाले मंगेतर ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी गांव रुरिया धुरिया निवासी अवनीश कुमार के साथ की थी। जहां पर उसकी छोटी बेटी का भी आना जाना लगा रहता था। इसके बाद चार वर्ष पूर्व अपनी छोटी बेटी की शादी उसी गांव निवासी नीरज के साथ तय कर दी थी। शादी तय होने के बाद उसकी अपने मंगेतर से बातचीत शुरु हो गई।

आरोप है कि 30 अक्टूबर को मेरी बेटी अपनी बड़ी बहन के घर रुरिया धुरिया गई थी। जहां नीरज ने मेरी छोटी बेटी को आपने पास बुला लिया। वहां पर वह दो रातें रुकी। एक नवंबर को नीरज ने शादी करने से मना किया। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए उसको जबरन कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिला दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाष यादव ने बताया कि आरोपी नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button