पीलीभीत

Pilibhit News: सीएचसी दवाई लेने पहुंचे पांच मरीज डेंगू पॉजिटिव निकले

Connect News 24

Five patients who came to CHC to take medicine turned out to be dengue positive.

पूरनपुर सीएचसी के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज ।

पूरनपुर। क्षेत्र में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को भी सीएचसी में मरीजों की भीड़ रही। दवा लेने पहुंचे मरीजों में पांच मरीज डेंगू से पीड़ित निकले। उन्हें सीएचसी के डेंगू वार्ड और इमरजेंसी कक्ष में भर्ती किया गया। वहीं एक मरीज मलेरिया बुखार से पीड़ित निकला।

यहां बता दें कि नगर और गांवों में नियमित फॉगिंग न होने से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गांव जोगराजपुर, रानीगंज और भगवंतपुर में बुखार से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन गांवों मेंं स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं। वहीं शुक्रवार को सीएचसी दवा लेने पहुंचे गांव खैरपुर निवासी शराफत हुसैन, पिपरिया दुलाई की नेहा, लाइनपार साहूकारा के राकेश गुप्ता, मोहल्ला बमनपुरी के श्याममोहन पांडेय, गांव कढ़ेरचौरा के विनय को कई दिन से बुखार आ रहा था। सीएचसी में हुई जांच में पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।

डेंगू पीड़ित दो मरीजों को सीएचसी के दूसरे तल पर बनाए गए डेंगू वार्ड में, जबकि नेहा और शराफत को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। सीतापुर के क्षेत्र में मजदूरी को आए सरोज को जांच में मलेरिया निकला। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि जांच में डेंगू बुखार की पुष्टि होने पर मरीजों को भर्ती कर उपचार शुरू कराया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button