पीलीभीत

Pilibhit News: खाद्य विभाग ने कई दुकानों पर मारे छापे, नमूने लिए

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 30 Aug 2023 12:37 AM IST

Food department raided many shops, took samples

मिठाई की दुकान पर सेंपल लेती खाघ सुरक्षा विभाग की टीम । संवाद

पीलीभीत/ बिलसंडा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने बीसलपुर, बरखेड़ा और बिलसंडा में कई दुकानों पर छापा मारकर नमूने लिए। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार शटर बंदकर चले गए।

मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अनंत स्वरूप व प्रेम कुमार यादव ने बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावर लाल स्थित श्याम गुप्ता की दुकान से मावा का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। इसके बाद बिलसंडा में पहुंचकर बंडा रोड स्थित ईशू मिष्ठान भंडार से मावा और बर्फी का नमूना लिया। बीसलपुर रोड स्थित जेके स्नैक्स की दुकान से मिल्क केक का नमूना लिया। बरखेड़ा के रामनगर जगतपुर से गुप्ता ट्रेडर्स सेंवई का नमूना लिया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button