पीलीभीत

Pilibhit News: सिल्ट सफाई में औपचारिकता, किसानों ने जेसीबी रुकवाई

Connect News 24

Formality in silt cleaning, farmers stopped JCB

शाहगढ़ माइनर में घास साफ करने को लगाइ्र आग । स्रोत – किसान

कलीनगर। नहरों में सिल्ट सफाई के नाम पर हो रहे खेल को लेकर किसानों में नाराजगी है। सोमवार रात में शाहगढ़ माइनर में सफाई के नाम पर औपचारिकता निभाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने विरोध किया। खोदाई कर रही जेसीबी मशीन भी रुकवा दी। किसानों का कहना है कि घास में आग लगाकर नहरें साफ कराई जा रहीं हैं।

खरीफ और रवि की फसलों में सिंचाई के लिए नहरों का जाल बिछा हुआ है। नहरों में टेल तक पानी देने के लिए शासन की ओर से हर साल नहरों की सिल्ट सफाई कराई जाती है। इसके लिए लाखों रुपये का बजट खर्च किया जाता है, बावजूद इसके सिंचाई विभाग के अभियंता और ठेकेदार सिल्ट सफाई में औपचारिकता निभाते हैं।

नतीजतन किसानों को फसलों तक पानी नहीं पहुंच पाता। कई बार नहरें फट भी जाती हैं। सोमवार को शाहगढ़ माइनर की सफाई के लिए देर रात जेसीबी से खोदाई शुरू कराई गई। भनक लगते ही किसान नेता रंजीत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय किसान मौके पर पहुंच गए। किसानों ने जेसीबी से सिल्ट सफाई में औपचारिकता निभाने का आरोप लगाकर विरोध किया। कार्य की वीडियो बनाई। विरोध के चलते काम रोक दिया गया।

किसान नेता रंजीत सिंह का कहना है कि सिल्ट सफाई में खेल किया जा रहा है। यदा-कदा स्थान पर जेसीबी चलाकर नाम मात्र की खोदाई की जा रही है। घास को आग लगाकर साफ कराया जा रहा है। एक पटरी पर ही सिल्ट डाल दी जा रही है, जबकि माइनरों की दूसरी पटरी दो फुट पतली होने के चलते फटने का डर बना हुआ है। पूर्व में अधिकारियों को इस बात से अवगत भी कराया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। सिल्ट सफाई में लापरवाही की उच्च स्तरीय शिकायत करने की बात कही गई।

शाहगढ़ माइनर में घास साफ करने को लगाइ्र आग । स्रोत - किसान

शाहगढ़ माइनर में घास साफ करने को लगाइ्र आग । स्रोत – किसान


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button