पीलीभीत

Pilibhit News: बेबी हेल्थ शो में सम्मानित किए गए स्वस्थ बच्चों के अभिभावक

Connect News 24

Parents of healthy children honored in Baby Health Show

बच्चे को देखते सीएमएस । संवाद

पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल विंग में मंगलवार को बेबी हेल्थ शो हुआ। कार्यक्रम में स्वस्थ बच्चों और उनके अभिभावकों को बेबी हेल्थ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बेबी हेल्थ शो कार्यक्रम के तहत महिलाओं को अपने बच्चों की बेहतर देखभाल, खाना-पान, बेहतर स्वस्थ, स्तनपान आदि के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही 15 से 21 नवंबर के बीच जन्मे बच्चों की विभिन्न जांचें की गईं। जांच में तीन बच्चे जो पूरी तरह स्वस्थ पाए गए, उनके अभिभावकों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 45 अन्य बच्चों के अभिभावकों को कंगारू योजना, मदरकेयर आदि योजना के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. राजेश कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आजाद, नर्स अंकिता, हेल्पडेस्क मैनेजर दिनेश बाथम, संदीप कौर, जगदीश प्रसाद, रवि आदि स्टाफ मौजूद रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button