पीलीभीत

Pilibhit News: तेज रफ्तार वाहनों के काटे चालान, 1.20 लाख का जुर्माना वसूला

Connect News 24

Challan issued for speeding vehicles, fine of Rs 1.20 lakh collected

चेंकिग करते एआरटीओ । स्रोत – एआरटीओ

पीलीभीत। सड़कों पर फर्राटा भर रहे भारी व छोटे वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। 60 वाहनों से 1.20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को बरेली से इंटरसेप्टर मशीन को यहां मंगाया। इसके बाद सुबह नौ बजे से पूरनपुर व बरेली मार्ग पर अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने कॉमर्शियल वाहन, बाइक, चार पहिया वाहन कार, इको, बैन समेत सभी वाहनों पर कार्रवाई की। एआरटीओ ने ऐसे 60 वाहनों पर चालान की कार्रवाई अमल में लाई। इन सभी वाहनों से एक लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। ऐसे में उधर से गुजरने वाले वाहन चालकों में खलबली मची रही तो वहीं डग्गामार वाहन चालक एक दूसरे से फोन कर एआरटीओ की लोकेशन जानते रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button