Pilibhit News: शक्तिशाली मन ही कर सकता है विपरीत हालात का सामना

शहर के सॉलिटेयर रिजॉर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग । संवाद
पीलीभीत। एक शक्तिशाली मन ही विपरीत परिस्थितियों का सामना कर सकता है। मन को शक्तिशाली बनाने के लिए शक्तिशाली संकल्पों का होना आवश्यक है। योग से हमारे विचार शक्तिशाली बनते हैं। ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से शहर के एक होटल में मंगलवार को मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
शिवानी दीदी ने कहा कि मन की संकल्प शक्ति से हम किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। एक कदम खुशनुमा जीवन की ओर विषय पर बोलते हुए शिवानी दीदी बोलीं- खुशियां मांगने से नहीं, बल्कि बांटने से बढ़ती हैं। हम अपने लिए जो करते हैं वो यहीं तक सीमित है, लेकिन जो दूसरों के लिए करते हैं वह हमारे साथ चलता है।
उन्होंने कहा कि जीवन में देने की भावना ही मानव को महान बनाती है। अपने गुणों, विचारों और श्रेष्ठ जीवन से हम बहुत कुछ दें सकते हैं। हमारे कर्म ऐसे हों, जिससे दूसरों को खुशी मिले। किसी भी परिस्थिति का प्रभाव हमारे मन पर नहीं, बल्कि हमारे मन का प्रभाव परिस्थिति को बदले, मन को इतना सक्षम बनाओ। उन्होंने कहा कि धन तो सभी कमाते हैं, लेकिन महान वह है जो धन के साथ दुआएं कमाते हैं।
कार्यक्रम सुबह सात से नौ बजे तक चला। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, सीजीएम प्रियंका, सीएमओ डॉ. आलोक कुमार, ब्रह्माकुमारी सेवादार रीतू सहगल, आरती श्रीवास्तव, बॉबी आरोरा, सीए संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

शहर के सॉलिटेयर रिजॉर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग । संवाद

शहर के सॉलिटेयर रिजॉर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग । संवाद