पीलीभीत

Pilibhit News: पत्नी समेत चार पर हलवाई की हत्या का आरोप

Connect News 24

पांच मई को बाग में मिला था शव, भाई की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। पिपरिया दुलई गांव निवासी लालबहादुर की हत्या कर शव बाग में फेंका गया था। पुलिस ने भाई बलजीत की ओर से हलवाई लाल बहादुर की पत्नी अनीता देवी, मोहल्ला कायस्थान निवासी अनुज कुमार, अनीता के पिता बीसलपुर के गांव लाडपुर निवासी मुन्ना लाल और मां गंगादेवी पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की है।

लालबहादुर का शव पांच मई को गांव पिपरिया दुलई के समीप बाग में मिला था। प्रधान राजाराम की सूचना पर पुलिस ने लाल बहादुर के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गुम चोट से मौत होने की बात सामने आई। भाई बलजीत ने लालबहादुर की पत्नी अनीता देवी, उसके मित्र अनुज कुमार, पिता मुन्ना लाल और मां गंगादेवी पर हत्या कर शव बाग में फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

बलजीत ने बताया कि लाल बहादुर की शादी अनीता से हुई थी। लालबहादुर हलवाई का काम करता था। तीन मई को एक शादी समारोह में खाना बनाने की जानकारी देकर घर से गया था। पांच मई को उसका शव बाग में मिला। बलजीत का आरोप है कि अनीता की अनुज से मित्रता थी। उसे शक है कि अनीता ने अनुज और अपने माता-पिता के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की।

कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि शक के आधार पर चारों लोगों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button