पीलीभीत

Pilibhit News: पीतल को सोना बताकर ठगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Connect News 24

Four accused who cheated brass by calling it gold arrested

पूरनपुर में पकडे गये ठगी के आरोपी ।

पूरनपुर। पीतल के सिक्कों को सोने का बताकर लोगों को ठगने वाले चार ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पीतल के 200 सिक्के बरामद हुए हैं।

शाहजहांपुर के निगोही निवासी बब्बू अली ने बताया कि 18 नवंबर को काम से वह पूरनपुर आया था। पहले से परिचित गांव मुझा निवासी अरशद खां ने उसे अपने साथी माधोटांडा थानाक्षेत्र के गांव रूद्रपुर निवासी विकास सिंह, इसी गांव के मोनू सिंह और माधोटांडा थाना के गांव ढकिया चकपुर निवासी कुलवंत सिंह से मिलवाया।

चारों ने बताया कि कुलवंत सिंह को उसके खेत में एक किलोग्राम सोने के सिक्के मिले हैं। उनको वह सस्ते में बेच रहा है। बब्बू ने दस हजार रुपये देकर दो सिक्के लिए व उनको चेक करने के लिए कहा। बब्बू ने बताया कि सराफ से सिक्के चेक कराने पर दोनों सिक्के पीतल के निकले। पुलिस ने बब्बू की ओर से चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धनराशि खुर्दबुर्द करने की रिपोर्ट दर्ज की।

कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से 200 पीतल के सिक्के बरामद हुए हैं। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि पिछले दो दिनों से एसओजी इन लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही थी। उधर, घटनाक्रम को लेकर कुछेक सोने के सिक्के खुर्दबुर्द करने की भी चर्चा रही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button