पीलीभीत

Pilibhit News: चार कॉलोनाइजर ने मांगा समय, बाकी ने हवा में उड़ाए नोटिस

Connect News 24

पीलीभीत। 18 अवैध कॉलोनियों को नोटिस जारी करने के मामले में सिर्फ चार लोगों ने ही सिटी मजिस्ट्रेट से प्रपत्र पूरा करने के लिए वक्त मांगा है। बाकी ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने इन कॉलोनाइजरों की रिपोर्ट तैयार करने के अवर अभियंता को निर्देश दिए हैं। यह रिपोर्ट सोमवार को डीएम को सौंपी जाएगी।

शहर में धड़ल्ले से बन रहीं अवैध कॉलोनियों को लेकर अधिवक्ता की शिकायत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से 23 अगस्त को 18 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में कहा गया था कि सभी 15 सितंबर तक अपने वैध प्रपत्रों के साथ आएं। बिना नक्शा पास कराए कोई कॉलोनी न बनाई जाए। सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से दिया गया समय बीत गया है, लेकिन अब तक मात्र चार लोगों ने वैध प्रपत्रों के लिए समय मांगा है।

बाकी कॉलोनाइजर ने नोटिस हवा में उड़ा दिए हैं। उन्होंने कॉलोनी के प्रपत्रों के संबंध में कोई जवाब नहीं दिया है। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने पत्रावली तैयार कराना शुरू कर दी है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। इसमें कॉलोनी को सील करने और निर्माण को ढहाने की बात कही गई है।

00

चार लोगों ने समय की मांग की है। इसपर विचार किया जाएगा। अन्य लोगों पर कार्रवाई के लिए पत्रावली को तैयार कराया जा रहा है। इसे जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा।- सुनील कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button