पीलीभीत
Pilibhit News: सिंगरौली एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें 30 से होंगी निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:02 AM IST
पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने चार ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 30 जून से चार जुलाई तक बंद रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने टनकपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 15073 व 15075 को 30 जून से तीन जून तक निरस्त किया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 15074 व 15076 को एक जुलाई से चार जुलाई तक बंद किया है। संवाद