Pilibhit News: एफएसडीए की टीम ने आठ किलो नारियल बर्फी कराई नष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:37 PM IST

पूरनपुर की एक दुकान पर नमूना लेते खाघ सुरक्षा अधिकारी । संवाद
पूरनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने नायब तहसीलदार ऋषि कुमार दीक्षित और पुलिस के साथ नगर की दो दुकानों से मिठाई के नमूने लिए। मिठाई की दुकान पर बिक्री के लिए रखी नारियल की आठ किलोग्राम रंगीन बर्फी को नष्ट करा दिया।
टीम ने शेरपुर रोड स्थित खजुरिया बस स्टैंड के समीप रामबाबू खोया वाले की दुकान से मावा और छेना, स्टेशन रोड पर मील महफिल फास्ट फूड की दुकान से पेड़ा का नमूना लिया। स्टेशन रोड स्थित खंडेलवाल स्वीट्स की दुकान पर भी छापा मारा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि खंडेलवाल स्वीट्स की दुकान से आठ किलोग्राम नारियल की रंगीन बर्फी नष्ट कराई गई। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज गया है।