पीलीभीत

Pilibhit News: डलावघर के बाहर फेंक कर चले गए कूड़ा, बंद हो गया निकास

Connect News 24

Garbage was thrown outside the dumping ground, the exit was blocked.

शहर के एकता सरोवर के पीछे जाने वाली सड़क पर लगा कूड़े का ढ़ेर । संवाद

फोटो वायरल होने पर प्रभारी ईओ ने कराई सफाई

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। शहर से उठने वाला कूड़ा कर्मचारी कब कहां पर फेंक दें इसका कुछ पता नहीं है। कारण है कि जिम्मेदार इसकी पड़ताल ही नहीं करते हैं। ऐसे ही शनिवार को नगर पालिका की टीम शहर से कूड़ा उठाकर एकता सरोवर के पास बने डलावघर में न फेंककर सड़क पर डाल कर चली गई। इसके चलते लोगों की आवाजाही बंद रही। बाद में फोटो वायरल होने के बाद प्रभारी ईओ ने सफाई कराई।

शनिवार को एकता सरोवर के पीछे से जाने वाली सड़क पर बने डलावघर में कूड़ा नहीं डाला गया। डलावघर के बाहर सड़क पर ही उसे फेंक दिया गया। इससे रास्ता बंद हो गया। सड़क पर कचरा पड़ा होने का जब फोटो वायरल हुआ तो प्रभारी ईओ ने इसका संज्ञान लिया।

लापरवाही पर उन्होंने उस क्षेत्र के सफाई नायक की फटकार लगाई। इसके कुछ देर बाद कूड़ा साफ कर दिया गया। कूड़ा साफ होने के बाद ही आवाजाही शुरू हो सकी। प्रभारी ईओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि लापरवाही पर कर्मियों को कड़ी चेतावनी दी गई है। सफाई करा दी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button