पीलीभीत

Pilibhit News: 30 सितंबर तक करा लें भट्ठों का नवीनीकरण, वरना होगी कार्रवाई

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 30 Aug 2023 11:31 PM IST

पीलीभीत। जिला पंचायत की ओर से जिले के भट्ठा संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। सभी को 30 सितंबर तक नवीनीकरण कराने के आदेश दिए गए हैं। तय समय के बाद नवीनीकरण न पाए जाने पर चिमनी गिराने की कार्रवाई की जाएगी।

जिले में संचालित ईंट भट्ठों का बारिश के बाद सितंबर से संचालन शुरू हो जाता है। अब जिला पंचायत ने इसे लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। नोटिस में कहा गया है कि सभी ईंट भट्ठा संचालक अपना नवीनीकरण 30 सितंबर तक करा लें। नवीनीकरण न करने पर एक अक्तूबर से प्रतिदिन की दर से अर्थदंड वसूला जाएगा। नवीनीकरण के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बरेली की ओर से जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र भी दिखाना होगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button