Pilibhit News: अतिरिक्त श्रमिक लगाकर काम समय से पूरा कराएं
पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने फाॅल सीलिंग का कार्य देखा और उसकी गुणवत्ता परखी। इस दौरान उन्होंने प्रथम फ्लोर पर फाॅल सीलिंग के अधूरे कार्य पर नाराजगी जताते हुए काम तेजी से कराने के निर्देश दिए। लेक्चर हाॅल में कराए जा रहे कार्य को देखा। निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी, प्रैक्टिकल लैब, सेंटर रिसर्च लैब का कार्य पूर्ण पाया गया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि एसी फिटिंग कार्य में भी तेजी लाई जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद



