पीलीभीत

Pilibhit News: पूरनपुर में युवती की संदिग्ध हालात में मौत

Connect News 24

-गांव के युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पीटकर हत्या किए जाने की चर्चा

– पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन ने कर दिया अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। बृहस्पतिवार को प्रेमी के साथ गई युवती की शुक्रवार को घर लौटने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चर्चा है कि युवती की पीटकर हत्या की गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी लगने पर परिजन ने उस पर पाबंदी लगा दी लेकिन युवती प्रेमी से चोरी छिपे मिलती रही।

बृहस्पतिवार को युवती अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी, बाद में अगले ही दिन शुक्रवार को घर लौट आई। कुछ देर बाद उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जानकारी हुई है। मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button