रामपुर

Rampur News: दिल्ली के संग्राहलय एक्सपो में छाई रजा लाइब्रेरीकी पेंटिंग

Connect News 24

रामपुर। विश्वविख्यात रजा लाइब्रेरी की पेंटिंग दिल्ली के प्रगति मैदान में लगे संग्राहलय दिवस में छाई हुई है। अंतरराष्ट्रीय संग्राहलय दिवस पर रजा लाइब्रेरी से 25 पेंटिंग भेजी गई है। जिनकी प्रदर्शनी लगाई गई है।

ब्रहस्पतिवार को विश्व संग्राहलय दिवस के अवसर पर दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय संग्राहलय एक्सपो का आयोजन किया गया। एक्सपो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। एक्सपो में विश्वप्रसिद्घ रजा लाईब्रेरी से भी 25 पेंटिंग भेजी गई है। ऐतिहासिक पेंटिंग देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तारीफ की है। गौरतलब है कि रजा लाइब्रेरी के किताबी खजाने में 17 हजार पांडुलिपियां और 60 हजार किताबें हैं। इनमें हजरत अली के हाथ से हिरन की खाल पर लिखी कुरआन है तो सुमेर चंद की फारसी में सोने के पानी से लिखी रामायण। इन दुर्लभ पांडुलिपियों को देखने और शोध कार्य के लिए दुनिया भर से लोग यहां आते हैं। इसे एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी का दर्जा हासिल है। रजा लाईब्रेरी में संस्कृत, हिंदी, उर्दू, पश्तो अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकें दस्तावेजों के अलावा इस्लामी धर्म ग्रंथ कुरान ए पाक के पहले अनुवाद की मूल पांडुलिपि है, तमिल और तुर्की में मुद्रित भी हैं, और लगभग 30,000 मुद्रित किताबें और पत्रिकाएं अनेक भाषाओं में मौजूद हैं। दुर्लभ पांडुलिपियों और पुस्तकों के लिए दुनिया भर में ख्याति प्राप्त रामपुर की रजा लाइब्रेरी को एयर कनाडा की इन फ्लाट पत्रिका एनरूट ने दुनिया की दस लाइब्रेरियों में रजा लाइब्रेरी को आठवें स्थान पर रखा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button