रामपुर

Rampur News: बिजिलेंस टीम का पड़ा छापा, आठ से अधिक लोगों पर एफआईआर

Connect News 24

रामपुर। बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार दोपहर तक बिजिलेंस की टीम ने कई मोहल्लों में घूमते हुए घरों में बिजली चोरी करते हुए आठ से अधिक लोगों पर एफआईआर करायी गई है। बताया जा रहा है कि यह लोग अतिरिक्त तार डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। टीम ने उन लोगों को दोबारा से बिजली चोरी न करने की सख्त चेतावनी दी है।

बिजिलेंस इंस्पेक्टर कमल हसन ने अपनी टीम के साथ देर रात करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच छापेमारी अभियान शुरू दिया। इसके बाद पहाड़ी गेट में सबसे पहले यहां घरों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यहां पर लोग अतिरिक्त तार डालकर बिजली चोरी करते पाए गए। यहां पर टीम ने चार लोगों पर एफआईआर दर्ज करायी है। जबकि पक्का बाग और घेर बख्शी में बिजिलेंस की टीम ने सुबह चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल चार लोगों को बिजली चोरी करते पाया गया। चेकिंग के दौरान कुल आठ लोगों पर कार्रवाई की गई है। टीम के मोहल्लों में घूमने से हर जगह खलबली रही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button