पीलीभीत

Pilibhit News: दीवार तोड़ने का विरोध करने पर युवती से छेडख़ानी, कपड़े फाड़े

Connect News 24

बीसलपुर। मोहल्ला दुगीपुर बड़गवां में एक महिला के भूखंड पर बनी दीवार शुक्रवार को दबंगों ने ध्वस्त कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने महिला की पुत्री के कपड़े फाड़ दिए। उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस ने इस संबंध में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में चार महिलाएं भी शामिल हैं।

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार सुबह नगर के मोहल्ला दुगीपुर बड़गवां में अपने भूखंड की नींव भरवाई थी। मोहल्ले के ही कुछ दबंग भूखंड पर कब्जा करना चाहते हैं। इन दबंगों ने मौके पर आकर नींव भरवाने का विरोध किया। विवाद बढ़ने पर दबंगों ने दीवार गिरा दी। विरोध करने पर महिला और उसकी पुत्री को लात घूसों, डंडों से पीटा। पुत्री के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ छेड़खानी की।

चीख-पुकार सुनकर लोग इकट्ठे हुए तो दबंग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर बलवा, मारपीट, छेड़खानी और नुकसान करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपेार्ट में मोहल्ले के ही संजय कुमार, राहुल कुमार, राजेंद्र कुमार और उनकी पत्नी, दो पुत्रियों व बहू को आरोपी बनाया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button