पीलीभीत

Pilibhit News: युवती के आपत्तिजनक फोटो किए वायरल, टूटा रिश्ता

Connect News 24

एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। युवती के अकेले मिलने से मना करने से नाराज युवक ने शादी तय होने के बाद उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए। इससे लड़का पक्ष ने शादी से मना कर दिया। युवती के भाई ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर से सटी नगर पंचायत पकड़िया नौगवां के एक युवक ने बताया है कि रफीक ने उसकी बहन को बहला फुसलाकर उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे। इसके बाद युवक उसे आए दिन अकेले में मिलने को बुलाता था। बहन के विरोध करने पर वह फोटो को वायरल करने की धमकी देता था। कुछ दिन पूर्व ही उसने अपनी बहन की शादी गांव टोड़रपुर में तय की।

अगले माह उसकी बहन की शादी होने वाली थी। 20 अगस्त को लड़का पक्ष के लोगों का फोन आया कि कुछ बात करनी है। पहुंचने पर उन्होंने बताया कि बहन के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसके बाद वह रफीक के घर गया। जहां पिता और उसके भाई से मामले की शिकायत की।

इस बात पर उन लोगों ने धमकी दी और घर से निकाल दिया। इसके बाद थाना सुनगढ़ी पहुंचा। जहां पुलिस ने शांति भंग में चालान कर कार्रवाई को पूरा कर लिया। बाद में युवक ने मामले की शिकायत एसपी अतुल कुमार से की। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button