पीलीभीत

Pilibhit News: बाढ़ पीड़ितों के समर्थन में आईं छात्राएं, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Connect News 24

Girl students came in support of flood victims, raised slogans against the administration

गांव चंदिया हजारा में चल रहे बेमियादी धरना प्रदर्शन में प्रदर्शन करती छात्राएं व महिलाएं । स्त्

पूरनपुर। बाढ़ और कटान की समस्या का स्थायी निराकरण न होने के विरोध में चंदिया हजारा में चल रही बेमियादी भूख हड़ताल मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रही। धरना स्थल पर पहुंचीं महिलाओं और छात्राओं ने आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रशासन की बेरुखी पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।

मंगलवार को चंदिया हजारा के बाढ़ पीड़ित परिवारों ने प्रधानमंत्री को 100 चिट्ठियां रजिस्टर्ड डाक से भेजीं। चंदिया हजारा, राहुलनगर मजदूर बस्ती, राहुलनगर हरिजन बस्ती, कॉलोनी नंबर छह के बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि प्रधानमंत्री को 2000 चिट्ठियां भेजी जाएंगी। मंगलवार को 100 पत्र भेजे गए।

ट्रांस शारदा क्षेत्र के प्रधानों को आंदोलन तेज करने की रणनीति तय करने के लिए बुधवार को बुलाया गया है। मंगलवार को अनशन पर बिप्रो बैरागी, विश्वजीत मंडल, मणिशंकर हलधर, भोला सरदार, जितेंद्र कर्मकार, विश्वजीत गाईन, गोविंद सरकार, समरेंद्र घोष, विक्की मिस्त्री, अमित सरकार, अमूल्य ढाली, निरापद वर्मन, श्याममल हलधर, दिलीप सरकार, हाराधन विश्वास, गौतम सरकार बैठे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button