पीलीभीत

Pilibhit News: अपने भक्त की प्रत्येक दशा में मदद करते हैं भगवान

Connect News 24

God helps his devotee in every situation.

बीसलपुर के जानकी रतन मंदिर में प्रवचन देते अ​खिलेश मिश्रा । स्रोत 5 आयोजन समिति

बीसलपुर। कथावाचक अखिलेश मिश्रा ने शनिवार को अंतिम दिन जानकी रतन मंदिर में प्रवचन करते हुए कहा कि ईश्वर अपने भक्त की प्रत्येक दशा में मदद करते हैं। भक्त को ईश्वर के प्रति हमेशा विश्वासवान और आशावान रहना चाहिए।

ईश्वर अपने भक्त को कभी भी मायूस नहीं करते। सब लोग जानते हैं कि पूरी दुनिया ईश्वर संचालित करते हैं, फिर भी कुछ लोग अहंकारवश इस सत्य की उपेक्षा कर देते हैं। यही लोगों का दुर्भाग्य है।

ईश्वर की उपेक्षा करने वाले लोग कहीं के नहीं रह जाते हैं। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। व्यवस्था में मंदिर के महंत लखनलाल मिश्रा, अमित गुप्ता, गौरव अग्रवाल, मनुज गुप्ता, सुधा अग्रवाल, लव मिश्रा, रमाशंकर अग्रवाल, प्रीति मिश्रा, कुुमकुम अग्रवाल आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा। संवाद

बीसलपुर के जानकी रतन मंदिर में प्रवचन देते अखिलेश मिश्रा । स्रोत 5 आयोजन समिति

बीसलपुर के जानकी रतन मंदिर में प्रवचन देते अखिलेश मिश्रा । स्रोत 5 आयोजन समिति


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button