पीलीभीत

Pilibhit News: साबरी उर्स मैदान के नाम दर्ज करा ली कब्रिस्तान की जमीन

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 02 Aug 2023 12:15 AM IST

The land of the cemetery was registered in the name of Sabri Urs Maidan

साबरी अहाता का गेट और बनी दुकानें ।

पूरनपुर। कब्रिस्तान की जमीन को राजस्व अभिलेखों में साबरी उर्स मैदान के नाम दर्ज करा लिया गया। इसके बाद जमीन पर 19 दुकानों का निर्माण कराकर उन्हें किराये पर दे दिया गया। मैदान पर अक्सर धार्मिक कार्यक्रम और खेलकूद कराए जाने लगे। आईजीआरएस पोर्टल पर इसकी शिकायत मोहल्ला गनेशगंज निवासी सैयद जुल्फिकार अली ने की। इसके बाद जांच में जमीन कब्रिस्तान की पाई गई। एसडीएम कोर्ट में चले मुकदमे के बाद एसडीएम ने दुकानोंं को ध्वस्त कर जमीन वापस कब्रिस्तान के नाम दर्ज करने का आदेश दिया है

पूरनपुर देहात में सीओ कार्यालय के सामने करीब दो एकड़ जमीन कब्रिस्तान के नाम दर्ज थी। चकबंदी के दौरान जमीन को साबरी उर्स मैदान के नाम दर्ज करा लिया गया। इस मैदान पर मुस्लिम समाज के अधिकांश धार्मिक कार्यक्रम होने लगे। जमीन पर 19 दुकानों का निर्माण कराकर कमेटी की ओर से उन्हें किराये पर दे दिया गया। इसकी शिकायत पर एसडीएम ने हल्का लेखपाल से जांच कराई।

जांच में चकबंदी से पहले जमीन कब्रिस्तान के नाम दर्ज होना पाई गई। इस पर उर्स कमेटी के मुन्ने खां आदि को नोटिस जारी किया गया। मुन्ने खां ने जमीन को पांच दशक से साबरी उर्स मैदान के नाम दर्ज होने का हवाला दिया। लेखपाल की ओर से एसडीएम कोर्ट में मुकदमा चला। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने खातेदार साबरी उर्स का मैदान नाम निरस्त कर जमीन को पूर्व की तरह कब्रिस्तान के नाम दर्ज करने का आदेश दिया।

एसडीएम के आदेश से उर्स कमेटी के लोगों में खलबली मच गई है। सालों से दुकानों का किराया दे रहे दुकानदार भी असमंजस में है। तहसीलदार ध्रुवनरायण यादव ने बताया कि कब्रिस्तान की जमीन पर दुकानों का निर्माण नहीं हो सकता। कब्रिस्तान की जमीन पर बनीं दुकानों को ध्वस्त कराया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button