पीलीभीत

Pilibhit News: शासन ने फिर शुरू की उज्ज्वला कनेक्शन योजना

Connect News 24

पीलीभीत। पहले चरण में उज्ज्वला कनेक्शन से वंचित पात्रों को फिर से गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। शासन ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। पात्रों के लिए मानकों को भी तय किया गया है। कनेक्शन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पहले चरण में जिले में 2,10,528 उज्ज्वला गैस कनेक्शन जारी होने के बाद योजना बंद कर दी गई थी। इसमें भी काफी पात्र वंचित रह गए थे। अब शासन ने फिर से इस योजना को शुरू किया है। योजना के तहत पात्र लोगों को कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए शासन का आदेश आने के बाद आपूर्ति विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी।

शासन से जारी आदेश में कनेक्शन की पात्रता के जो मानक तय किए गए हैं उसमें परिवार की वयस्क महिला के नाम पर ही कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति परिवार, अनुसूचित जनजाति परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का पात्र, अति पिछड़ा वर्ग, अंत्योदय अन्न योजना, चाय एवं पूर्व चाय बागान जनजातीय, वनवासी, नदी दीपों में रहने वाले लोगों को कनेक्शन दिया जाएगा। इसके अलावा कहा गया है कि जिन परिवारों में पूर्व से सामान्य एलपीजी कनेक्शन या उज्ज्वला कनेक्शन है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। योजना के तहत निशुल्क कनेक्शन के साथ पहली रिफिल एवं चूल्हा दोनों निशुल्क दिए जाएंगे।

उज्ज्वला कनेक्शन को लेकर फिर से शासन के दिशा निर्देश मिले हैं। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी को प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button