पीलीभीत

Pilibhit News: बनते ही हाथ से उखड़ने लगा हरदोई ब्रांच नहर पटरी मार्ग, वीडियो वायरल

Connect News 24

As soon as it was built, Hardoi branch canal track started falling apart, video goes viral

मार्ग को हाथ से उखाड़ता व्य​क्ति । स्रोत – वीडियो ग्रैब

कलीनगर। हरदोई ब्रांच नहर पटरी मार्ग के निर्माण के बीच लापरवाही उजागर हुई है। शनिवार को मार्ग के हाथ से उखड़ने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसने गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए।

कलीनगर क्षेत्र में बाइफरकेशन मार्ग से असम हाईवे तक सैलानियों की सुविधा के लिए मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। कलीनगर पुल से असम हाईवे तक 10 करोड़ की लागत से मार्ग का निर्माण शुरू कराया गया है। हेडवर्क्स खंड की देखरेख में पहले मार्ग को उखाड़ा गया। इसके बाद मिट्टी डालकर समतल कर पेंटिंग कार्य शुरू किया गया। इसमें शुरुआत में ही लापरवाही उजागर हुई। शनिवार को सोशल मीडिया पर मार्ग के हाथ से उखड़ने की वीडियो वायरल हुई। जिसमें एक व्यक्ति मार्ग के निर्माण में लगाई गई सामग्री को हाथ से उखाड़ते हुए दिखाई दे रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button