पीलीभीत

Pilibhit News: सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने वाले हरजिंदर का गांव में सम्मान

Connect News 24

Students went to the police station and learned about the functioning of the police.

हरजिंदर सिंह को स्मृति चिन्ह देते एसडीएम । स्रोत – प्रशासन

कलीनगर (पीलीभीत)। उत्तरकाशी की सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों को निकालने में मददगार रहे हरजिंदर सिंह औलख रविवार को अपने गांव रायपुर पहुंचे। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने घर पहुंचकर उनको सम्मानित किया।

कलीनगर क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी हरजिंदर सिंह औलख एल एंड टी कंपनी में 12 साल से लिफ्टिंग फोरमैन का कार्य कर रहे हैं। लंबे समय से वह लखावाड़ हथियारी में निर्माणाधीन डैम और टनल के काम में जुटे हैं। हाल ही में उत्तरकाशी की एक सुरंग में मजदूरों के फंसने के बाद कंपनी के सभी इंजीनियरों के साथ हरजिंदर सिंह ने वहां पहुंचकर जिम्मेदारी संभाली थी।

हरजिंदर ने बताया कि छह इंच के पाइप के सहारे मजदूरों को खाना पहुंचने में उन्होंने भी मदद की थी। 17 दिन तक लगातार वह इस कार्य में जुटे रहे। सुबह सात बजे जाकर अगले दिन चार बजे लौटते थे। एल एंड टी कंपनी ने भी हरजिंदर को सम्मानित किया है।

रविवार को कलीनगर क्षेत्र के रायपुर स्थित अपने घर पहुंचने पर भाई मनवीर सिंह, परिजन व ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर हरजिंदर का स्वागत किया। सोमवार को एसडीएम आशुतोष गुप्ता भी घर पहुंचे और हरजिंदर से उनके काम के बारे में जानकारी कर प्रशंसा की। इसके बाद स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। हरजिंदर सिंह ने बताया कि अब तक वह बहरीन, दुबई, साउथ अफ्रीका, कतर आदि देशों में काम कर चुके हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button