पीलीभीत

Pilibhit News: देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी से भड़का हिंदू जागरण मंच, हाईवे किया जाम

Connect News 24

Hindu Jagran Manch enraged by indecent remarks on Gods and Goddesses, blocked the highway

शहर के छतरी चौराहे पर जाम के दौरान हिंदूवादी संगठन के पदा​धिकारी से वार्ता करती पुलिस । संवाद

पीलीभीत। देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से भड़के हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शहर के छतरी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। टनकपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगने से कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस के समझाने के बाद भी कार्यकर्ताओं ने हंगामा बंद नहीं किया। एसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। एएसपी अनिल यादव के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे बाद जाम खोला।

सोमवार को बीसलपुर नगर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जुनूबी के रहने वाले अनीस नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। उसने भगवान श्रीराम और मां सीता पर फेसबुक के कमेंट बॉक्स के जरिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मामला हिंदूवादी संगठनों के सामने आने पर कार्यकर्ता बीसलपुर कोतवाली पहुंचे। संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आरोपी युवक पर हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।

उनका कहना है कि अगर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो गैर समुदाय के लोग उनके पूज्य देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करते रहेंगे और पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करती रहेगी। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए छतरी चौराहे पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने चारों तरफ सड़क पर वाहनों को खड़ा कर जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए। चौराहे पर धरना-प्रदर्शन से करीब दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहा।

कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शहर कोतवाली क्षेत्र से न्यूरिया क्षेत्र की नाबालिग लड़की को एक युवक अगवा कर ले गया था। परिजनोंं का आरोप है कि लड़की को गैर समुदाय का युवक ले गया है, लेकिन पुलिस किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। लड़की के परिजन भी धरना स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का आरोप है कि उनकी पुत्री लव जिहाद का शिकार हुई है। इसके अलावा शहर के साईं धाम मंदिर के पास रहने वाले कार्यकर्ता विनय सक्सेना के घर लाखों की चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। इसको लेकर भी प्रदर्शनकारियों में आक्रोश देखा गया।

सिटी मजिस्ट्रेट के व्यवहार से गुस्साए कार्यकर्ता

मामला बढ़ता देख जब सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने के बजाए उनका गुस्सा और बढ़ा दिया। कहा, यहां बैठने से क्या मामला निपट जाएगा, तुम लोग समझ रहे हो कि यहां बैठकर कार्रवाई करा लोगे। इसके बाद कार्यकर्ता भड़क गए और जय श्री राम के नारे लगाते हुए जाम लगाकर सड़क पर बैठ गए।

शहर के छतरी चौराहे पर जाम के दौरान हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी से वार्ता करती पुलिस । संवाद

शहर के छतरी चौराहे पर जाम के दौरान हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी से वार्ता करती पुलिस । संवाद

शहर के छतरी चौराहे पर जाम के दौरान हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी से वार्ता करती पुलिस । संवाद

शहर के छतरी चौराहे पर जाम के दौरान हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी से वार्ता करती पुलिस । संवाद

शहर के छतरी चौराहे पर जाम के दौरान हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी से वार्ता करती पुलिस । संवाद

शहर के छतरी चौराहे पर जाम के दौरान हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी से वार्ता करती पुलिस । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button