पीलीभीत

Pilibhit News: बंडा में होमगार्ड की नहर में डूबने से मौत

Connect News 24

बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव मरौरी खास के मजरा मधवापुर निवासी जगतार सिंह (52) होमगार्ड विभाग में सेवारत थे। उनकी तैनाती बीसलपुर थानाक्षेत्र में चल रही थी। पिछले एक साल से उनका स्वास्थ्य सही नहीं चल चल रहा था। पिछले चार माह से वह अवकाश पर थे। मंगलवार को वह अपने बेटे गुरुप्रीत के साथ मोटर साइकिल से कहीं जा रहे थे।

शाहजहांपुर के बंडा थाने के गांव भाबी में बड़ी नहर के समीप शौच के लिए रुके। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नहर में डूब गए। बंडा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर शाहजहांपुर जिले की बंडा पुलिस भी पहुंच गई। जगतार सिंह को नहर से निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बंडा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर भेज दिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button