Pilibhit News: दो माह बाद भी नए भवन में स्थानांतरित नहीं हुआ अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:48 AM IST

बीसलपुर के गांव सावेपुर में उद्धघाटन की प्रतीक्षा में खड़ा नवनिर्मित राजकीय आयुर्वेदिक अस्तपताल
बीसलपुर। गांव साबेपुर में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का विभागीय भवन बनकर तैयार है। करीब दो माह पूर्व विभाग भवन विभाग को हस्तांतरित भी हो, लेकिन अस्पताल अब तक नए भवन में स्थानांतरित नहीं हो सका है।
गांव साबेपुर में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल किराए के छोटे से जर्जर भवन में चल रहा है, जहां मरीजों और स्टाफ को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भवन बारिश में बुरी तरह टपकता है। मरीजों के बैठने तक के लिए जगह नहीं है। ग्राम प्रधान मिथलेश कुमारी इस बीच विभागीय उच्चाधिकारियों से अस्पताल को नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित करने की कई बार मांग कर चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में रोष है। इस बाबत प्रभारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. हरवीर सिंह ने बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलते ही अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।