बदायूं

Budaun News: मुस्लिम भाई की कलाई पर हिंदू बहन ने बांधी राखी

Connect News 24

Hindu sister ties Rakhi on Muslim brother's wrist

बहन रामवेटी से राखी बधवाने के बाद उपहार देते हामिद अली खान राजपूत। संवाद

मुस्लिम बहनें भी पीछे नहीं रहीं, हिंदू भाई के बांधी राखी

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। आज जहां समाज में सांप्रदायिकता का जहर घोलने वाले लोग हैं तो वहीं कई लोग आपसी सौहार्द की मिसाल भी हैं। एक दूसरे के त्योहारों पर वे ऐसे शामिल होते हैं मानों परिवार के सदस्य हों। ऐसे कई उदाहरण बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर देखने को मिले, जहां मुस्लिम भाई की कलाई पर हिंदू बहन की राखी सजी तो कहीं मुस्लिम बहनों ने हिंदू भाई को राखी बांधी।

ककराला/बिल्सी। बृहस्पतिवार को ककराला निवासी हामिद अली खान राजपूत ने अपनी मुंह बोली बहन रामबेटी आर्या से 28वीं बार राखी बंधवाई। जहां बहन ने भाई को राखी बांधकर मुंह मीठा कराया, तो वहीं भाई ने भी बहन को उपहार दिया। हामिद अली खान राजपूत पिछले 28 सालों से लगातार रामबेटी से राखी बंधवाते आ रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता डोर मजबूत रहे और हमारे देश में अमन शांति रहे, यही उनका सपना है।

इधर, बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में कुछ मुस्लिम बहनों ने महंत संजय शर्मा को राखी बांधी और सौहार्द की मिसाल पेश की। एसडीएम जीत सिंह राय, नायब तहसीलदार अरुण कुमार और कोतवाल ब्रजेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में पहुंच कर गरीब बच्चों व बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

बहन रामवेटी से राखी बधवाने के बाद उपहार देते हामिद अली खान राजपूत। संवाद

बहन रामवेटी से राखी बधवाने के बाद उपहार देते हामिद अली खान राजपूत। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button