पीलीभीत

Pilibhit News: पति ने फोन पर दिया तीन तलाक तो बेहोश हुई विवाहिता

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 27 Sep 2023 11:56 PM IST

पूरनपुर। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर मोहल्ला रजागंज की शबीना का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया। आरोप है ससुरालियों ने उसके पति को दो महीने पहले गोवा भेज दिया। 24 सितंबर को मोबाइल पर गालीगलौज कर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इससे बुधवार को शबीना की हालत खराब हो गई। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शबीना ने बताया कि एक साल पहले उसका निकाह मोहल्ला निवासी आरिफ से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज मेंं दो लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। शबीना ने एक दिन पहले पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। तीन तलाक को लेकर बुधवार को शबीना की हालत खराब हो गई। डॉ. राशिद ने बताया कि शबीना को बेहोशी की हालत में सीएचसी लाया गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button