पीलीभीत

Pilibhit News: बंद न हुआ किसानों का शोषण तो होगा आंदोलन

Connect News 24

If exploitation of farmers is not stopped then there will be agitation

ज्ञापन देते भाकियू भानु के पदा​धिकारी । स्रोत – भाकियू

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (भानु) की जिला स्तरीय मासिक पंचायत जिला महामंत्री अशोक राठौड़ की अध्यक्षता में कृषक विश्रामगृह मंडी परिषद में हुई। पंचायत जिला गन्नाधिकारी को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन दिया गया।किसानों की रखी गई मांगों को जल्द निस्तारित करने की मांग की गई।

पंचायत को संबोधित करते हुए अशोक राठौड़ ने कहा की आए दिन गन्ना किसानों को हो रही समस्याओं से निपटने के लिए भारतीय किसान यूनियन ने हुंकार भरी है।गन्ना किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर ने कहा की लघु सीमांत किसान जिनके पास 2 से 3 पर्चियां हैं, उनको गन्ना विभाग द्वारा पहले से दूसरी, तीसरी फोर्निट तक देनी होगी। वरना भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए तैयार रहेगी।

रामगोपाल प्रजापति ने कहा गन्ना सेंटरों पर केंद्र प्रभारी की लापरवाही के चलते प्रत्येक गन्ना किसानों से पांच से दस प्रतिशत लिया जाता है, यह गलत है। इसे रोकना होगा। ब्लॉक महामंत्री सुखलाल गंगवार ने कहा की आने वाले गन्ना सत्र में अच्छे बीज गन्ना विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाएं और सब्सिडी के साथ उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद मांगों को लेकर जिला गन्नाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान तारा सिंह फौजी, प्रहलाद भोजपाल, दौलत सिंह, रघुवर सिंह प्रजापति, बालमुकुंद, राम बहादुर पाल, वीरेंद्र गिरि, रोहन लाल राठौर, भागीरथ राठौर माखनलाल मौर्य डालचंद मौर्य सहित काफी लोग मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button