पीलीभीत

Pilibhit News: 48 घंटे में चोरी का खुलासा न हुआ तो आंदोलन करेंगे व्यापारी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 05 Aug 2023 12:15 AM IST

मझोला। व्यापारी के घर से दिनदहाड़े लाखों रुपये की चोरी का पुलिस चार दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे के अंदर घटना का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

मझोला कस्बे के व्यापारी व आरएसएस के नगर सह संचालक विजय भाटिया के छोटे भाई बृजेंद्र भाटिया का वार्ड नंबर छह में आवास है। एक अगस्त की दोपहर लगभग एक बजे चोरों ने उनके घर से लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए थे। पुलिस ने चोरी किया गया मोबाइल तो बरामद कर लिया, लेकिन अब तक पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है।

शुक्रवार को युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल के नेतृत्व में कस्बे में बैठक हुई। इसमें कपिल ने कहा कि पुलिस अब तक जांच के नाम पर ही मामले को उलझाए हुए है। कोई भी ठीक जानकारी नहीं दे पा रही है। अगर 48 घंटे में चोरी की घटना का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button