पीलीभीत

Pilibhit News: विवाहिता की मौत के मामले में मायके वालों पर भी रिपोर्ट

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 14 Jul 2023 12:25 AM IST

बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव बबूरा में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति की बहन की तरफ से मायके वालों के खिलाफ भी मारपीट और तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके वालों ने घर में घुसकर ससुराल वालों के साथ मारपीट की। घर में तोड़फोड़ भी की।

बिलसंडा के रहने वाले श्यामू की शादी दो माह पूर्व थाना दियोरिया क्षेत्र के गांव दियोहना निवासी सुखरानी से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता रहता था। मंगलवार रात किसी समय सुखरानी ने घर के ही कमरे में छत के कुंडे में दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी थी। सुबह श्यामू को सुखरानी की मौत का पता चला तो उसने भी आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुखरानी की मौत के बाद उसके माता-पिता, भाई, बहन, भाभी और चाची ने घर में घुसकर पहले तोड़फोड़ की। इसके बाद श्यामू की बहन और मां को जमकर पीटा। पिटाई से श्यामू की मां बेहोश हो गई। उन्हें बिलसंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। श्यामू की बहन सुमन देवी ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुखरानी के मायके के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button