Pilibhit News: पति से सुलह कराने के नाम पर विवाहिता को बुलाया घर, ननदोई ने की शर्मनाक करतूत

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया। परेशान होकर पीड़िता अपने मायके आ गई। उसके मायके वालों के समझाने पर भी ससुराली उसे घर में रखने को तैयार नहीं हुए। आरोप है कि पीड़िता के ननदोई ने सुलह कराने का झांसा देकर उसे घर बुलाया। सुलह कराने की बजाय उसने विवाहिता से छेड़खानी की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उसके पति और ननदोई समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पूरनपुर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह 2015 में हुआ था। निकाह के बाद दहेज की मांग को लेकर उससे ससुरालियों ने गाली-गलौज मारपीट शुरू कर दी। दहेज की मांग पूरी होने में असमर्थता जताने पर बच्चे न होने की बात कहकर उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- बरेली में एक और हत्या: सड़क किनारे मिली सिरकटी लाश, बेरहमी से काटा गया शरीर; मंजर देख कांपी लोगों की रूह