पीलीभीत

Pilibhit News: विकसित भारत संकल्प यात्रा में दी योजनाओं की जानकारी

Connect News 24

Information about schemes given in Vikas Bharat Sankalp Yatra

महिला को प्रमाण पत्र देती ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा स्रोत – पंचायत विभाग

पीलीभीत। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांवों में ग्रामीणों को सरकार ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही ग्रामीणों को प्रमाणपत्र भी बांटे गए। यात्रा के दौरान अलग-अलग विभागों के स्टॉल भी लगे।

अमरिया। ग्राम पंचायत भूड़ा, कैमोर में संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना सहित कई योजनाओं को बताया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह,जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्याम नारायण राम,मान सिंह राठौर,ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र गंगवार, ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

बिलसंडा। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से हर पात्र व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। मंगलवार को मुड़गवा व नाद गांव में विकसित भारत संकल्प जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक विवेक वर्मा ने आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचे लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य ही लोगों की बीच जाकर उनकी शिकायतों का समाधान करना है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button