पीलीभीत

Pilibhit News: दरोगा बोला- तुम बैरियर पार कर देखो… हम हाथ तोड़ देंगे; मतदान केंद्र के बाहर हुआ हंगामा

Connect News 24

Inspector threatened to break voter hand if cross the barrier in Pilibhit

पुरानी तहसील के मतदान केंद्र पर हुई नोकझोंक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में पुरानी तहसील के मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया। दरअसल एक मतदाता बैरियर को पार करने लगा। इस बीच एक दरोगा से नोकझोंक हो गई। दरोगा ने गुस्से में आकर बोल दिया-इधर आए तो हाथ तोड़ दूंगा। प्रत्याशी भी इस मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

मतदान के दौरान दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुरानी तहसील में वोट पड़ रहे थे। पुलिस ने पुरानी तहसील के पास बैरियर लगाकर एक रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया था। उसी रास्ते से एक मतदाता वोट डालने के लिए केंद्र की ओर बढ़ा, ड्यूटी में लगे दरोगा सुशील कुमार ने उसे रोकना चाहा। मतदाता नहीं रुका, दोनों में कहासुनी होने लगी।

कोतवाल ने हटवाया बैरियर 

दरोगा ने मतदाता से कहा कि अगर बैरियर के इधर आए तो हाथ तोड़ दूंगा। इसी बात पर हंगामा हो गया। इसकी जानकारी प्रत्याशी को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर कोतवाल नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ पहुंचे और बातचीत की, लोगों ने बैरियर हटवाने की मांग की। इस पर कोतवाल ने बैरियर हटवा दिया। कोतवाल ने बताया कि दरोगा गैर जनपद से आए थे, मामला शांत करा दिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button