Pilibhit News: स्क्रूटनी के बाद इंटर का छात्र जिले की टॉप-10 सूची में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:03 AM IST

छात्र वशिष्ठ गंगवार
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला फीलखाना लोहामंडी के रहने वाले छात्र वशिष्ठ गंगवार ने इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय की स्क्रूटनी के बाद जिले की टॉप-10 सूची में स्थान पा लिया है। वशिष्ठ को इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षा में अंग्रेजी विषय में 72 अंक मिले थे। स्क्रूटनी के बाद उनके अंक 81 हो गए हैं।
शहर के मोहल्ला फीलखाना के रहने वाले राजपाल सिंह के बेटे वशिष्ठ गंगवार ने चिरौंजी लाल, वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से 2023 में इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। मूल्यांकन में गड़बड़ी से अंग्रेजी विषय में उन्हें 72 अंक मिले थे। इससे वह जिले की टॉप टेन सूची में स्थान पाने से वंचित रह गए। स्क्रूटनी कराने पर उनके अंक 72 से बढ़कर 81 हो गए हैं। 10 अंक बढ़ने से वह जिले की टॉप-10 सूची में 10वां स्थान पाने में कामयाब हो गए हैं।

