पीलीभीत

Pilibhit News: आई ड्रॉप से आंखों की रोशनी जाने के मामले की जांच शुरू

Connect News 24

पूरनपुर। गलत आई ड्रॉप से डेढ़ साल के बच्चे की आंखों की रोशनी जाने के मामले में की गई शिकायत पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार जांच शुरू कर दी है। सोमवार को शिकायतकर्ता ने सीएचसी पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। चिकित्सक को नोटिस भेजकर तलब किया गया है।

यहा बता दें कि पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानकाह निवासी याकूब खां 28 सितंबर को अपने डेढ़ साल के बेटे को नगर के पीलीभीत रोड स्थित एक चाइल्ड केयर सेंटर पर बुखार और आंखों में लालिमा की दवा दिलाने ले गए थे। उनका आरोप है कि चिकित्सक की ओर से दिए गए आई ड्रॉप को पुत्र की आंखों में डालने से उसे दोनों आंखों से दिखाई देना बंद हो गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई। सोमवार को शिकायतकर्ता ने सीएचसी आकर अपने बयान दर्ज कराए है। आरोपी चिकित्सक को नोटिस जारी कर तलब किया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट उच्च अफसरों को भेजी जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button