पीलीभीत

Pilibhit News: उद्यान विभाग में दस करोड़ के घोटाले की शुरू हुई जांच

Connect News 24

Investigation started into scam worth Rs 10 crore in Horticulture Department

उघान विभाग पर पौध को देखते एआर कापरेटिप । स्रोत – एआर कापरेटिप

जिला पंचायत सदस्य ने लगाया था घपलेबाजी का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। उद्यान विभाग पर पौधशाला और पौधारोपण सहित अन्य मदों में आई धनराशि को ठिकाने लगाने का आरोप है। जिला पंचायत सदस्य की शिकायत पर शुक्रवार को एआर सहकारिता और उपायुक्त उद्योग ने कार्यालय पहुंचकर जांच की। टीम ने बजट संबंधित अभिलेखों को देखा।

जिला पंचायत सदस्य अजय प्रधान ने उद्यान विभाग में 10 करोड़ रुपये से अधिक का घपला होने की शिकायत डीएम से कर जांच की मांग की थी। डीएम ने सीडीओ को जांच करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जांच अधिकारी भी नामित कर दिए गए, लेकिन उद्यान विभाग में एक बाबू के नदारद हो जाने के कारण जांच के लिए पत्रावली उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके चलते जांच ठप हो गई।

यहां बता दें कि शिकायत में ड्रिप सिंचाई के नाम पर भी 10 करोड़ रुपये के बंदरबांट का पूर्व अधिकारी पर आरोप लगाया गया था। जांच अधिकारी पत्रावली का इंतजार करते रहे। बाद में करीब 15 दिन पहले पत्रावली मिलने के बाद शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए गए।

इसके बाद शुक्रवार को जांच अधिकारी एआर सहकारिता डॉ. प्रदीप कुमार सिंह और उपायुक्त आत्मदेव शर्मा ने उद्यान विभाग कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू की। वहां मौजूद जिला उद्यान अधिकारी और निरीक्षक से जानकारी ली। वर्ष 2022-23 में आए बजट से पौधारोपण और पौध के रिकॉर्ड को देखा।

जांच अधिकारी एआर सहकारिता ने बताया कि अधिकारी से बिल बाउचर और व्यय खर्च का रिकॉर्ड मांंगा गया है। यह नहीं मिल सका था। शिकायत में जिन बिंदुओं को रखा गया सभी की जांच की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button