पीलीभीत

Pilibhit News: सिंचाई के लिए दिए सोलर पैनल घरों में लगाने की जांच शुरू

Connect News 24

Investigation started to install solar panels in houses given for irrigation

सोलर पैनल जांच करने पहुंचे टीम के सदस्य।

पूरनपुर। किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए अनुदान पर सोलर पैनल दिए गए थे। कुछ लोगों ने सोलर पैनल घरों पर लगा लिए। अब इसकी जांच शुरू हो गई है। इससे सिंचाई के नाम पर घरों में सोलर पैनल लगाने वालों में खलबली मची है।

किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पैनल और अन्य उपकरण दिए गए थे। योजना में दो हॉर्स पावर से लेकर 10 हॉर्स पावर तक के पैनल और मोटर दी गई थी। सोलर पैनल पर किसानों को छूट भी दी गई। योजना का क्षेत्र के करीब 200 किसान लाभ ले चुके हैं, ताकि एक मुश्त रकम पर किसान बगैर खर्चा किए फसलों की सिंचाई कर सकें।

जिन किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल सका या छोटे किसान जो एकमुश्त धनराधि खर्च नहीं कर सके, उनके नाम से दूसरे लोगों ने सोलर पैनल हासिल कर लिए। क्षेत्र में कई सोलर पैनल लोगों के घरों, फार्मों को रोशन कर रहे हैं। अब इन सोलर पैनलों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। इससे सोलर पैनल को घरों को रोशन करने को लगाने वालों में खलबली मच गई है। कुछ कार्रवाई न हो। इसके लिए कुछ लोगों ने जुगाड़ लगानी शुरू कर दी है।

अपर जिला कृषि अधिकारी पंकज जायसवाल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को को टीम ने घुंघचाई क्षेत्र के गांव में पहुंचकर सत्यापन किया। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) दिलीप वर्मा ने बताया कि योजना के लाभार्थियों का सत्यापन शुरू किया गया है। जांच में जिन घरों में स्थाई रूप से सोलर पैनल लगे मिले। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button