पीलीभीत

Pilibhit News: सात सूत्री मांगों को लेकर सिंचाई कर्मचारियों ने दिया धरना

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 23 Aug 2023 11:48 PM IST

Irrigation workers protested for seven point demands

ज्ञापन देते सिचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसियेशन के पदा​धिकारी । संवाद

पीलीभीत। सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने सात सूत्री मांगों को लेकर बाढ़ खंड प्रागंण में धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर देवेन्द्र सिंह को सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि कर्मचारी सरकार एवं शासन की लोक कल्याणकारी नीतियों के अनुरूप सिंचाई व बाढ़ परियोजनाओं का कार्य पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं। इसके बाद भी ड्राइंग संवर्ग की सेवा संबंधी समस्याओं पर समय रहते ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पदोन्नति संबंधी समस्याओं का भी निस्तारण नहीं हो रहा है।

कर्मचारियों ने बुधवार को बाढ़ खंड प्रागंण में एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम देवेन्द्र सिंह को सौंपा। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो 21 सितंबर को प्रदेश भर से कर्मचारी प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ पहुंचकर आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में ड्राइंग एसोसिएशन के संरक्षक मोहम्मद आसिम, अध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव मुनेश्वर राम, कोषाध्यक्ष संदीप सागर आदि शामिल थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button