पीलीभीत

Pilibhit News: बाघ ने नहीं तेंदुए ने ली थी बच्ची की जान, कैमरे में कैद हुई तस्वीर

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 30 Jul 2023 11:48 PM IST

It was not the tiger but the leopard who took the girl's life, the picture was captured in the camera

सेल्हा क्षेत्र में लगाया गया पिंजरा ।

कलीनगर। सेल्हा गांव में घर से बाहर खेल रही 10 साल की बेबी की जान बाघ ने नहीं बल्कि तेंदुए ने ली थी। यह दावा वन विभाग ने किया है। निगरानी के लिए लगाए गए कैमरों में तेंदुए की तस्वीर कैद हुई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाकर उसमें बकरी बांधी गई है।

सेल्हा गांव में बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर खेल रही बच्ची को जंगली जानवर जंगल में खींच ले गया था। ग्रामीणों का कहना था कि बाघ ने झपट्टा मारकर बच्ची को पकड़ा था और जंगल में खींच ले गया। गर्दन में जख्म होने से बच्ची की मौत हो गई थी। इसके बाद जंगल सीमा के 50 मीटर दायरे में झाड़ियों को साफ कराया गया। जाल के साथ निगरानी के लिए चार कैमरे लगाए गए।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डाइरेक्टर नवीन खंडेलवाल का दावा है कि कैमरे लगाने के बाद घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट हुई है। बच्ची पर बाघ ने नहीं बल्कि तेंदुए ने हमला किया था। कैमरे में चहलकदमी करते तेंदुए की तस्वीर कैद हुई है। शिकार के बाद मवेशी के शव को भी जंगल क्षेत्र में रखा गया। घटना के बाद तेंदुआ वहां भी पहुंचा। यह भी कैमरे में दिख रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाकर उसमें बकरी को बांधा गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button