Pilibhit News: किशोरी की मौत का पोस्टमार्टम से नहीं पता चला कारण
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:51 PM IST
पूरनपुर। पड़ोसी की प्रताड़ना से त्रस्त किशोरी की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने नहीं आ सकी है। उसके विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र की एक किशोरी की शुक्रवार को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया था। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। रास्ते में किशोरी की मौत हो गई थी। पुलिस ने रविवार को किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया। किशोरी के परिजनों ने पड़ोसी पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
सेहरामऊ एसओ कांत कुमार शर्मा ने बताया कि किशोरी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने नहीं आ सकी है। विसरा सुरक्षित किया गया है। इसे शीघ्र ही जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।